फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ ने लगाई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। स्वच्छ भारत मिशन अभियान को गति प्रदान करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पनधारी कुमार यादव व ईओ राजेंद्र प्रसाद दुबे ने सोमवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त रूप से झाड़ू लगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

विभिन्न वार्डों के सभासदों ने कंधे से कंधा मिलाकर इस स्वच्छता अभियान में न सिर्फ भाग लिया बल्कि जगह-जगह झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। चलाए गए अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, हनुमान मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय व पं. रामकिंकर पार्क समेत अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सफाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने जगह-जगह एकत्रित कूड़ों को उठाकर उसे डस्टबिन में डाला। लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ज्यादातर बीमारियां केवल गंदगियों के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने घर व पास पड़ोस को साफ सुथरा रखें तो बीमारियां हमारे पास भी नहीं फटक सकतीं। खुली नालियों को देख उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक के कारण यह रुका हुआ है। जैसे ही बजट पास हुआ वैसे ही खुले सभी नालियों को ढंकवाया जाएगा। साफ-सफाई अभियान में सभासद अनिल सेठ, नीरज रावत, नागेश बिंद, संतोष सिंह, पवन मिश्र, गया सिंह, दूधनाथ, अंजनी, सत्यानंद समेत आदि ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें