मिर्जापुर। विकास खंड सिटी पर सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास कार्य में अनियमितता को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता करते हुए राजाराम यादव ने कहा कि गांवों के विकास कार्यों में प्रधानों द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। प्रधान विकास निधि का धन दोनों हाथों से लुटा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर धन वसूला जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनवाने में भी काफी अनियमितता बरती जा रही है। शौचालयों के लिए 12 हजार की बजाए आधी अधूरी धनराशि दी जा रही है। आशाराम भारती ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है। सरकार गरीबी दूर करने की बजाए गरीबों को ही हटाने का काम कर रही है। इस दौरान लालचंद्र भारती, अमृत लाल बिंद, शिवलाल, राम अवतार, सीता देवी, गंगाजली, किरन, निर्मला, शांति, संतरा, ममता, गुडिया, रेखा देवी आदि मौजूद थीं।