फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानचंद अध्यक्ष व संजय नगर अध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश अध्यक्ष नटवर गोयल ने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानचंद गुप्ता व नगर अध्यक्ष पद पर संजय चौरसिया को मनोनीत कर समाज को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। उक्त बातें संगठन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने बुधवार को बाजीराव कटरा स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बतायी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन वैश्य समाज को सामाजिक व राजनैतिक रूप से सबल व सक्षम बनाने की दिशा में क्रियाशील रहता है। वैश्य समाज देश का एक सजग प्रहरी व आर्थिक संरचना की रीढ़ है। कहा कि इसका समाज के हर पक्ष में सदैव योगदान रहता है। समाज की संख्या के आधार पर राजनैतिक भागीदारी सुनि श्चित करने की मांग को लेकर संगठन निरंतर आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के माध्यम से जिले व नगर में संगठन को मजबूती मिलेगी। संगठन के उद्देश्यों के तहत रोटी-बेटी के संबंध को वैश्य उपवर्गोें में बढ़ाने की दिशा में नई इकाई कार्यरत रहेगी। कहा कि वैश्य समाज को सशक्त रूप से अपनी शक्ति को केंद्रित कर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान कासगंज की घटना पर दुख प्रकट करते हुए अमन व शांति का अनुरोध किया गया। वार्ता में जनार्दन रस्तोगी, अशोक अग्रहरि, विरेंद्र अग्रहरि, शत्रुघ्न केशरी, मुकेश साहू, कमल गुप्ता, अशोक कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें