फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा आठ मतों से हुए विजयी, मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज। क्षेत्र के मवई कला ग्राम पंचायत चुनाव की पुर्नमतगणना बुधवार को की गई। पुन: मतगणना के बाद वर्तमान ग्राम प्रधान संजय सिंह ने अपने निकटतम् प्रतिद्वंदी नंदलाल को आठ मतों से पराजित किया। तहसील परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ डटी रही। परिणाम आने के बाद संजय सिंह समर्थक खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के मवई कला ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद का चुनाव वर्ष 2015 में संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान पद के लिए निर्वाचित संजय सिंह पहले चार मतों से विजेता घोषित हुए थे। उस समय चुनाव परिणाम आने के बाद निकटतम् प्रतिद्वंदी नंदलाल ने उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल कर मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुर्नमतगणना की मांग किया था। जिसमें उप जिला मजिस्ट्रेट वागीश शुक्ला ने वाद का निस्तारण करते हुए 14 जून को पुर्नमतगणना के लिए तिथि घोषित किया था। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को स्थानीय तहसील में स्थित एसडीएम न्यायालय में गहमा गहमी के बीच किए गए पुर्नमतगणना में मवई कला के वर्तमान ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कुल 492 मत प्राप्त किया, जबकी वादी नंदलाल को 484 मत प्राप्त हुए। संजय सिंह को उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा आठ मतो से विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। पुर्नमतगणना में तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, एडीओ पंचायत डा. दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्येन्द्र पटेल, विजय नारायण मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्रीचंद यादव व संतोष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें