जिगना। बिहसडा बाजार स्थित इलाहाबाद बैक शाखा परिसर में लगे एटीएम से मंगलवार को 500 रुपये के छह नकली नोट निकले। इस पर ग्राहक ने हंगामा खड़ा दिया। मामला बढ़ने पर शाखा प्रबंधक ने नकली नोट लौटाए और उसकी जगह ग्राहकों को 10-10 रुपये के नोट दिए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक दशरथ राम कहना है कि किसी ग्राहक ने नकली नोट जमा कराए होंगे। वही एटीएम में लोड हो गया होगा।
छतरीपुर के शिवराज शर्मा व नरोईया के सुशील गिरि इलाहाबाद बैंक बिहसडा बाजार में मंगलवार को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। सुशील ने 10 जार रुपये निकाले। उन्होंने नोटों को गिनना शुरू किया तो दंग रह गए। उसमें पांच-पांच सौ के चार नोट नकली थे। शिवराज को पांच हजार में दो नकली नोट मिले। दोनों इस बात की शिकायत करने शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे। तो शाखा प्रबंधक ने पहले नोटों को देख कर असली बताया और उनसे वहां से जाने के लिए। इसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख मैनेजर उनसे नकली नोट ले लिे और उसकी जगह दस-दस रुपये के नोेट देकर चले जाने को कहा। शाखा प्रबंधक दशरथ राम का कहना है कि किसी ने इन रुपयों को जमा कराया होगा जो एटीएम में लोड हो गया होगा। हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि हर ढाई हजार की निकासी पर एक नकली नोट क्यों मिल रहा है? उसे किस तरह लोड किया गया है कि पांचवां नोट ही नकली निकले। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि कैसे नकली नोट आए।