फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की गुणवता खराब पाए जाने पर प्रधान और सचिव नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लेफ्ट आउट बेस लाइन (एलओबी) के तहत तैयार हो रहे शौचालय निर्माण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त न की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को पहाड़ी विकास खंड में इसके तहत ग्राम पंचायत में तैयार हो रहे शौचालयों का भ्रमण कर नजर रखी।
विज्ञापन

पहाड़ी विकास खंड के मोहनपुर भवरख गांव में डीपीआरओ ने एलओबी के तहत हो रहे शौचालय निर्माण में व्यापक तौर पर खामियां पाए जाने पर ग्राम प्रधान और सचिव को न सिर्फ फटकार लगाई बल्कि उन्हे नोटिस जारी किया। कहा यदि संतोषजनक जवाब न मिला तो ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाएंगे। डीपीआरओ ने गांव का भ्रमणकर कई शौचालयों का न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि दरवाजे खोलकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कई शौचालयों की गुणवत्ता खराब पाई। डीपीआरओ ने समस्त ब्लाक कोआर्डिनेटरों और स्वच्छताग्राहियों से कहा कि वे अपने संबंधित ग्राम पंचायत का भ्रमण कर एलओबी के तहत बन रहे शौचालयों को शीघ्रता शीघ्र पूर्ण कराते हुए उसके फोटो अपलोड कराएं। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें