फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट/चुनार। क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित शिवमंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। हाजीपुर के चीनी पहलवान ने वाराणसी के रंजीत पहलवान को धोबिया दांव से पटकनी देकर 11 हजारी कुश्ती को अपने नाम किया। पांच हजारी कुश्ती पिंटू वाराणसी और सरसा के संजय पहलवान के बीच रोमांचक बराबरी का रहा। इसी तरह चार हजारी कुश्ती में रामआसरे हाजीपुर और सरसा के पहलवान सत्यनारायण के बीच बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

कुश्ती और दंगल में मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली के जनपदों से आए पहलवानों ने दंगल में प्रतिभाग कर अपना दांवपेंच आजमाए। दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पहलवानों का परिचय कराकर कराया। निर्णायक मंडल में सतीश गुप्ता और आदित्य नारायण रहे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान चंद्रिका मौर्य ने किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, बाबूलाल मौर्य, श्याम कुंवर, आशीष केशरी, राजन तिवारी, प्रमोद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या दर्शक मौजूद रहे। चुनार के टेकौर स्थित रूदेश्वर बूढ़ेनाथ महादेव का शृंगार किया गया। इस अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाराणसी, मीरजापुर, कछवां, रूदौली, सहित आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश कर एक दूसरे को पटखनी दी। प्रतियोगिता की सबसे दमदार पांच हजार रुपए की कुश्ती चुनार के गुल्लू पहलवान व विष्णु के बीच लड़ी गई। निर्णायक की भूमिका कृष्णा प्रसाद वर्मा व कल्लू पहलवान ने निभाई। कुश्ती देखने नगर सहित पास पड़ोस से आए भारी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान कमेटी के कल्लू राम कुशवाहा, अमरनाथ यादव, कृष्णा यादव, विजय बहादुर बिंद, राजू मौर्या, तेजबली कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें