फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से मौत हुई तो नपेंगे लेखपाल, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। अलाव के लिए बजट जारी करने के बावजूद कही अलाव जलता नहीं दिखाई देने पर एसडीएम मड़िहान ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि अगर क्षेत्र में ठंड से किसी की मौत हुई तो इसके लिए संबंधित लेखपाल या अन्य कर्मचारी होगा। लापरवाही के लिए उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मड़िहान क़स्बा समेत क्षेत्र के भांवा, राजगढ़, शाहगंज रोड, कलवारी, पटेहरा, दीपनगर, बेलहरा आदि स्थानों पर दिसंबर महीने से ही अलाव जलाया जाता है। किन्तु कर्मचारी अभी और ठंडी का इंतजार कर रहे हैं। जबकि तहसीलदार रामजीत मौर्य द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही अलाव जलाने के लिए तहसील क्षेत्र के सभी चार राजस्व निरीक्षकों को बजट दे दिया गया था। फिर भी कर्मचारी अलावा नहीं जलवा रहे है। इसको देखते हुए उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव ने कहा कि क्षेत्र में यदि किसी की मौत ठंड से हुई तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें