फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को जारी होगा नोटिस

Fri, 29 Dec 2017 12:20 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
garbage in delhi after edmc workers strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने गुरुवार को सभागार में बैठककर नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 चलाया जा रहा है। कहा कि सड़कों पर कचरा फेंकने वाले लोगों को नोटिस जारी किया जाए। साथ ही दोबारा कूड़ा फेंकते हुए मिलने पर अर्थदंड लगाया जाए। कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान का शासन स्तर से टीम 44 विंदुओं पर सत्यापन करेगी। सत्यापन के आधार पर ही नगर के सुंदरता और स्वच्छता की ग्रेडिंग होगी। अधिशासी अधिकारी जगह जगह पर कूडादान रखवाना सुनिश्चित करें। नगर में निकलने वाले कचरे में से गीले और सुखे को पृथक करके उसके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। इसी प्रकार जैविक कचरे का स्थलीय कंपोस्टिंग करनेवाले कचरा उत्पादकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक क्षेत्रों में भी सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि वार्डो में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पालिका द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लोगों के उपयोग के लिए शौचालयों को खोला जाए। नगर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए शौचालयों के निर्माण की प्रगति जाना। आयुक्त ने कहाकि प्रतिदिन आने वाले शौचालयों के सापेक्ष सभी शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि होटलों, विद्यालयों, अस्पतालों पर आईसीटी की निगरानी की जाए। इस दौरान जेडीसी राजीव बनकटा, अपर आयुक्त सूर्यमणि, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, सोनभद्र उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें