फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 23 दिन में 74 लाख श्रद्धालुओं ने विंध्यवासिनी के दर पर नवाए शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह से विंध्य धाम में कई रिकार्ड बने। 23 दिन में 74.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

वहीं, 11 जनवरी से दो फरवरी के बीच 30 लाख से ज्यादा वाहन मिर्जापुर की सीमा से गुजरे। वहीं, साढ़े चार करोड़ लोगों का हुआ आवागन हुआ। जिला प्रशासन ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है।
विंध्य कारिडोर बनने के बाद मंदिर में दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। महाकुंभ का पलट प्रवाह और इस दौरान गुप्त नवरात्र के चलते हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु विंध्य धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अमावस्या के दूसरे दिन मंदिर में दर्शन पूजन का नया रिकार्ड बना और एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने मां के चरणों में शीश नवाया। आलम यह रहा कि इससे पलहे तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धा का ऐसा सैलाब नहीं देखा था।
दो फरवरी तक मिर्जापुर जिले से 25 लाख छोटे बड़े वाहन गुजर चुके हैं।अब तक लगभग 4.5 करोड़ लोगों ने मिर्जापुर के विभिन्न मार्गाें का इस्तेमाल किया। अमावस्या व उसके दो पहले और दो दिन बाद तक वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर देखी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें