घायलों को बस से बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सवारियों से भरी काशी डिपो की बस गुरुवार की रात अहरौरा जलाशय पर बने ओवरब्रिज पर सड़क के बीचोबीच खराब पड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 22 लेग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चौदह गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
रेनूकूट से काशी डिपो की रोडवेज बस सोनभद्र के बैढ़न से गुरुवार की रात 65 सवारियों को लेकर वाराणसी की ओर निकली । गुरुवार की रात दो बजे अहरौरा जलाशय पर बने ओवरब्रिज पर पहले खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें 22 यात्री घायल हो गए। यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायल 25 यात्रियों को शीशा तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 14 गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को अष्ट कोणीय थाने पर लाकर खड़ा करा दिया है। बताया जाता है कि बस की गति तेज होने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से रवाना किया।