फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पांच करोड़ परिवारों को मिलेगा न्याय योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये प्रतिमाह पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी काम करेगी। मंगलवार को भरूहना स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर और मिर्जापुर संसदीय सीट के प्रभारी डा. हर्षवर्धन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।
विज्ञापन

डा. सिंह ने बताया कि देश के चंद औद्योगिक घरानों को जो तीन लाख करोड़ रुपये की टैक्स में छूट दी जा रही है। उसको बंदकर गरीबों को यह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो गरीब परिवार काम कर रहा है और उसकी जो आय है, उसे इस 72 हजार से घटाकर जो राशि बचेगी, वही उसको दी जाएगी। पार्टी का प्रयास होगा कि संबंधित व्यक्ति की आय में बढ़ोत्तरी भी हो। पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है। साथ ही संकल्प लिया कि वह प्रयास करेंगे कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय किसान पार्टी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल की पार्टी में वापसी का स्वागत किया। पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि रामराज पटेल को प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी में शामिल किया गया है। रामराज पटेल ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अब्दुल वाहिद, स्वरूप सिंह, रमेश त्रिपाठी, इमरान खां, दयाशंकर पांडेय, राजधर दुबे, भारतेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें