फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए बैठक से नदारद मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन के तहत गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा किया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। नेडा विभाग के अधिकारी को निर्देेश दिया कि कराए जाने वाले कार्य नेडा के पुराने टेंडर की दर पर ही कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है, शेष दो सड़कों पर बरसात के बाद पेंटिंग कराया जाएगा। पटेहरा विकास खंड में दुग्ध संग्रह केंद्र के कार्य में तेजी लाकर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि दुग्ध विकास सेंटर के आस पास के गांवों में लोगों को पहले से ही प्रचार प्रसार कराकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे उत्पादित दूध को गांवों और ब्लॉकों में ही लिया जा सके। अधिक से अधिक लोग पुशओं का क्रय करें जिससे उनकी आमदनी बढ़ाई जा सके। बैठक में स्कूलों में कंप्यूटर सेंटर निर्माण, आईएएस द्वारा कराए जा रहे कार्य, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा किया। इस दौरान एडीएम राजित राम प्रजापति, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें