फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान से मिर्जापुर में शुरू हो हवाई सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले से भी रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत हवाई सेवा शुरू करने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं नागरिक उड्डयन, सिविल एविएशन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी से की है। इस संबंध में उन्होंने उनको पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिर्जापुर में हवाई सेवा शुरू होने से उद्योग व व्यापार में वृद्धि के अलावा पर्यटन उद्योग को भी काफी लाभ मिलेगा। रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत प्रदेश के श्रावस्ती, आजमगढ़, मयूरपुर, झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, अलीगढ़ और चित्रकूट में हवाई अड्डा विकसित करने की तारीफ की। कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से आम नागरिकों को सस्ती दर पर हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की इस पहल से क्षेत्रीय स्तर व ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। कहा है कि मिर्जापुर मुख्यालय से 12 किमी दूर झिंगुरा गांव में पहले से ही एक हवाई पट्टी बनी हुई है। इसे हवाई अड्डा के तौर पर विकसित करने पर मिर्जापुर जनपद के कारोबारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस पहल से मिर्जापुर के विकास में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें