फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिसंबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुट जाए पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता रविवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कमेटी के पदाधिकारियों, विधानसभा, नगर अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के हाईकमान द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने 26 दिसंबर से चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। मतदाता सूची में अभी भी बहुत सारे लोगों के नाम दर्ज नहीं हो पाए हैं, जबकि विपक्षी पार्टियों द्वारा कुछ नाम गलत तरीके से जोड़वा दिए गए हैं। इसकी जांच करते हुए गलत नाम को कटवाते हुए सही नाम जुड़वाने हेतु प्रत्येक बूथ् पर एक एक बूथ लेवल एजेंट बनाया जाए। जिसका नाम पता, बूथ का नाम एवं नंबर तथा मोबाइल नंबर अंकित कर प्रदेश कार्यालय को भेजने का निर्देश मिला है। इसलिए सभी पदाधिकारी अभी से दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्य में जुट आएं और 14 दिसंबर तक सारे कार्य पूर्ण कर 15 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट दी जा सके। कहा कि बूथ एजेंट पार्टी का सबसे मुख्य कार्यकर्ता होता है जिसके दम पर पार्टी अपने मतदाताओं की सूची तैयारी करती है। इस दौरान विजय बाबू मिश्रा, कृपाशंकर यादव, मो. जामिन, स्वामी शरण दूबे, नसीम कुरैशी, अभिषेक दूबे, सलीम बादशाह, कन्हैया यादव, सुनील रत्नाकर, लक्ष्मण उमर, जुम्मन खां, अनिल, तूफानी, रामसुधार, घनश्याम, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें