फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बच्चे स्वस्थ्य, दीपावली की छुटटी पर भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जहरीला खाना खाने से बीमारी हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया के 113 बच्चों को शनिवार की सुबह पूरी तरह से स्वस्थ बताया गया। मंडलीय चिकित्सालय एवं विंध्याचल सीएचसी में देर रात भर्ती कराए गए 106 बच्चों को रात में इलाज के बाद छोड़ दिया गया जबकि सात बच्चों को शनिवार की सुबह जिला चिकित्सालय से छोड़ा गया। छोड़े गए सभी बच्चों को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने एक सप्ताह की दीपावली की छुट्टी देते हुए उनके घर भेज दिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया में शुक्रवार की शाम सब्जी में छिपकली गिर जाने से 430 बच्चो में से 113 बच्चे जहरीला खाना खाने से बीमार हो गए थे। बच्चों के बीमार होने की खबर लगते ही विद्यालय प्रशासन के होश उड़ गए। हालत बिगड़ने पर सभी बच्चों को आनन फानन में विंध्याचल सीएचसी लाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर 68 बच्चों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की खबर लगते ही सीएमओ डा. उमेश यादव, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, शहर कोतवाल रमेश यादव, समाज कल्याण विभाग के आरके यादव, आदि मंडलीय अस्पताल पहुंच गए। डा. सुनील सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. विनय कुमार, डा. आरके सिंह, डा. रामफुलार, आदि चिकित्सक बच्चों का इलाज करने में जुट गए। खुद एसआईसी डा. कामक्षा पांडेय भी डटे रहे। देर रात तक अस्पताल में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। बच्चों को नींद आने पर उनका मुंह धुलवा कर उन्हें पानी पिलवाया गया। शहर कोतवाल रमेश यादव व कटरा कोतवाल ने बच्चों को नमकीन व टाफी मंगवा कर दी। फिर भी बच्चों के मन में डर बना रहा। देर तक अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मची रही। रात करीब 12 बजे जब सारे बच्चों की हालत में सुधार देखा गया तो अधिकारियों व विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर मंडलीय चिकित्सालय से 61 बच्चों को रात भी विद्यालय भेजा गया। सात बच्चों शविदेव नौ वर्ष, सत्य प्रकाश आठ वर्ष, आशीष 13 वर्ष, हिमांशु नौ वर्ष, मोहित 13 वर्ष, अविनाश 13 वर्ष, हिमेश 12 वर्ष, अनीष गुप्ता 13 वर्ष हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। सुबह स्वस्थ्य होने पर उन्हें भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आशीष मौर्या , अंशु , अंकित यादव, राहुल, जगदीश, नंदकुमार, अखिलेश कुमार, पंकज राही, सत्यम, सुरेश कुमार, चंद्रकांत, राजा गुप्ता, प्रीतम, रितेश, गोविंद, दिव्यांशु, सुनील, राजन, राजवीर,सोनू, प्रभाकर, सोनू, विशाल, सत्य प्रकाश, गोलू, विवेक, मुकेश, शैलेश यादव, दयाशंकर मौर्या, जय कुमार, पवन कुमार, दिव्याशु, नीरज कुमार आदि शामिल है। इसमें कक्षा तीन से लेकर कक्षा नौ तक के बच्चे शामिल रहे।

मिर्जापुर। छिपकली गिरी सब्जी खाने के बाद बीमार बच्चे यह सुन कर दहशत में आ गए कि सब्जी जहरीली हो गई थी। अस्पताल में भर्ती बच्चे उनको देखने आने वालों को देख कर रोने लगते थे। अस्पताल के बाहर बैठाये गए बच्चे भूख से बिलबिलाने लगे लेकिन किसी से कुछ नहीं बोल रहे थे तब स्कूल के फार्मासिस्ट राजेश कुमार सिंह ने बाहर से बिस्किट खरीद कर मंगवाया और बच्चों में बंटवाया।

मिर्जापुर। जहरीला खाना खाने से बच्चों की हालत खराब होने की बात सुन कर जिला मुख्यालय के आसपास रहने वाले कुछ अभिभावक मंडलीय अस्पताल पहुंच गए। एक महिला तो अपने स्वस्थ बच्चे को पकड़ कर रोने लगी।
विज्ञापन


सभी बच्चे स्वस्थ हैं। अभी उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। सभी को इलाज के बाद विद्यालय भेज दिया गया है। डा. कामक्षा पांडेय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें