ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के हथेड़ा गांव में खेत की सिंचाई करने गए एक किसान की करेंट की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह मौत हो गई। देर शाम परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हंथेड़ा निवासी रमाशंकर कोल 40 बृहस्पतिवार की सुबह घर से खाना-पीना खा कर धान के खेत की सिंचाई करने सिवान में गया था। सिंचाई के दौरान खेत के बगल बिजली के खंभे से वायर में उतर रहे करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तब परिजन उसकी खोजबीन करने निकले तो खेत में उसे मृत पड़ा पाया। परिजनों की सूचना पर बिजली के प्रवाह को रोका गया तब मृतक की लाश खेत से बाहर निकाला गया।