फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में तीन बाइक सवार छह बाराती भिड़े, एक की मौत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री,मड़िहान। थाना क्षेत्र के सीधी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में तीन बाइक पर सवार बाराती भिड़ गए। इसमें एक बाराती मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय ले गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तीन घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी तरूण कुमार उर्फ शंभू के भाई की बारात पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर के भिलगों गांव निवासी नान्हक प्रजापति के यहां आई थी। बारात में शामिल होने के लिए पिंटू (22) , प्रमोद (22), मुन्ना सिंह (35), राजू यादव (22), तरूण कुमार उर्फ शंभू, संतोष कुमार (22) रात करीब दस बजे तीन बाइक से बारात में जा रहे थे। पड़री थाना क्षेत्र के सीधी गांव के पास अचानक सामने ट्रक आ गया। उससे बचने के चक्कर में तीनों बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में भिड़ गए। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी होने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी बारातियों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने संतोष निवासी ढेरहिया दाढ़ीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य को भर्ती कर लिया। देर रात तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें