प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि विकास खण्ड अधिकारी नरायनपुर फोटो श्रोत संवाद
अदलहाट। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला अदलहाट में सोमवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब के आयोजन में असंगठित क्षेत्र के नव प्रवतकों की जनपदस्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी एवं नव प्रवर्तन पर वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें असंगठित क्षेत्र के 64 नवप्रवर्तकों ने स्टॉल लगाया। वहीं, आठ प्रोजेक्ट को चयनित किया गया।
नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन सिद्धार्थ मिश्रा (खंड विकास अधिकारी नारायनपुर व विद्यालय की प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने किया। नवप्रवर्तन का मूल्यांकन डॉ़ जेपी राय, डॉ़ अमितोष कुमार, डॉ़ एसके गोयल, डॉ़ तुलसीरामन पी व बिंदु सार कुशवाहा ने किया। प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने सभी का स्वागत किया। सुशील पांडेय ने समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर ने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने नव प्रवर्तन पर व्याख्यान दिए। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मिश्रा खंड विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान पढ़ने के साथ बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना जरूरी है। इसमें जिला विज्ञान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में 26 जुगाडू वैज्ञानिक व 38 बाल वैज्ञानिकों ने अपने आइडिया के मॉडल प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में 325 लोगों ने नव प्रवर्तन को देखा। असंगठित क्षेत्र के जुगाडू वैज्ञानिक में प्रथम स्थान जय प्रकाश बिंद इलेक्ट्रिक डोर मेट, नागेंद्र विश्वकर्मा ट्रेनप्लेंटिंग व वायरिंग मशीन, तृतीय आर्यन प्रसाद फ्रूट पीकर, चौथा स्थान लक्षण धारी की बाइक, पांचवां स्थान सुभाष सिंह का सौर भट्टी, शिवांशु राज आनंद रो स्प्येर, छटवा स्थान नीलम देवी का मजदूर मित्र, आठवें स्थान पर सौर वाटर फायर चयनित किया गया। इस दौरान शिवराम शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, आलोक सिंह, प्रवीण सिंह, निशा सिंह, संजीव दुबे, आरवी सिंह, अल्पना श्रीवास्तव, अंशु राय आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।