फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 6374 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को डीबीटी से छात्रवृत्ति का आनलाइन अंतरण किया। जिले के छह हजार तीन सौ 74 छात्र- छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति भेजी गई। एनआईसी में जिलाधिकारी ने प्रतीकात्मक रूप से आठ छात्र- छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

सीएम ने समाज कल्याण विभाग, अल्प संख्यक कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जन जाति विकास कल्याण विभाग के द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत यह वितरण किया। प्रथम चरण की छात्रवृत्ति के लिए 12.17 लाख छात्र-छात्राओ को चार सौ 58.66 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के पात्र छात्र-छात्राओ के खातो में आनलाइन हस्तान्तरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कई जनपदों के छात्र-छात्राओ से वर्चुअल संवाद किया। मिर्जापुर के छात्र इसमें शामिल नहीं रहे। एनआईसी में एएसजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में इंटर कालेज के छात्र उपस्थित रहे। आर्यकन्या इंटर कालेज की भी एक छात्रा उपस्थित रही। एनआईसी में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने छात्रवृत्ति वितरण समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओ को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जिले में अनुसूचित जाति के चार हजार चार सौ 95 छात्र-छात्राओ को एक करोड़ 17 लाख 63 हजार आठ सौ 75 रूपये की धनराशि तथा एक हजार आठ सौ 70 सामान्य वर्ग छात्र-छात्राओ को 66 लाख सात हजार दो सौ 26 रूपये की धनराशि एवं अनुसूचित जाति के नौ छात्र-छात्राओ को 27 हजार पांच सौ15 रूपये की धनराशि उनके खातो में भेजा जा चुका हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें