मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के गांवों में एलईडी वैन ने मतदाताओं को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देशन और एडीओ पंचायत सिटी विनोद कुमार गौड़ नेतृत्व में वैन मंगलवार को परवाराजधर और नौहां गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
वैन सबसे पहले परवाराजधर गांव पहुंची, जहां ग्राम प्रधान शकुंतला देवी की देखरेख में गांव के सार्वजनिक स्थान पर एलईडी पर प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी लल्लूराम भारती, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, नौहां में प्रधान नवीनचंद, ग्राम विकास अधिकारी श्रीकांतधर दुबे समेेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। एलईडी प्रसारण के बाबत ब्लाक मुख्यालय स्थित कार्यालय पर हुई मुलाकात के दौरान एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड़ ने रूट चार्ट जारी करते हुए बताया कि 22 मार्च को भरुहना और भेंवरकरमनपुर, 23 मार्च को मुल्हवां, अघवार, 24 मार्च को गोपालपुर, रायपुर पोख्ता, 25 मार्च को जिउती, भटौली, 26 मार्च को दिलमन देवरिया, लोहंदीकला, 27 मार्च को बिकना, अमोई, 28 मार्च को तरकापुर ग्रामीण, गंगाउत व 29 मार्च को पिपराडाड़ और सिरसी गहरवार ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थान और स्कूलों पर एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक कराया जाएगा।