फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर निकली नशा उन्मूलन रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विंध्य क्षेत्र में नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विन्ध्याचल नगर में नशा उन्मूलन रैली निकाली गई ।
विज्ञापन

रैली के के माध्यम से नगरवासियों को व्यसनों से मुक्त होकर अपने जीवन को सुखी, निरोगी बनाने का आवाहन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने संस्था के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज समाज में नशे की लत ने गहरी पैठ बना ली है। ब्रह्माकुमारी के इस महान सेवा में बढ़-चढ़कर साथ देगा। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक तथा सभासद पति संगमलाल त्रिपाठी ने संस्था की बिंदु बहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके पूर्व विंध्याचल सेवा केंद्र पर परमात्मा पिता शिव बाबा के ध्वज का आरोहण किया गया। कार्यक्रम में बी.के.राधा मालबर, रामजी उपाध्याय, सुदर्शन, पंकज, किरण, राजकन्या, नीता, रूपाली, कंचन, महिमा, आरती, नीति आदि थे। कार्यक्रम संचालन ब्र. कु. प्रदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें