फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों को लेकर की आंदोलन की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष प्रशांत मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद के सभी राजकीय वाहन चालक एकत्रित होकर प्रांतीय संगठन के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की शुरू दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आंदोलन के तहत जिले के सभी राजकीय वाहन चालक काला फीता बांधकर कार्य करते हुए सरकार के प्रति रोष व्यक्त करेंगे। चार अक्टूबर को वर्क टू रूल नियमानुसार कार्य प्रारंभ करेंगे। वर्क टू रूल के नियमानुसार कार्य के दौरान जिलाधिकारी का वाहन एवं एंबुलेंस इस कार्य से मुक्त रहेंगे। शुक्रवार को जिले के सभी राजकीय चालक कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर मंत्री घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में आंदोलन को शुरू किया। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत दूबे ने किया। इस दौरान मनीष, वीरेंद्र, परमेश्वर, पंकज, मुनौव्वर, अमरनाथ, बाल गोविंद, अहमद अली, मंशा, उमा यादव, हरिशंकर, सहित वाहन चालक महासंघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें