फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के कारण-निवारण व बचाव पर दी गई जानकारी

विज्ञापन
डेंगू से बचाव की जानकारी देत प्रो. केके सिंह
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश फाउंडेशन की ओर से डेंगू से बचाव एवं प्रबंधन पर नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग मिर्जापुर व फार्मासिस्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए। बताया गया कि इस मौसम में डेंगू के मच्छरों के अधिक काटने का खतरा रहता है। इसलिए पूरे आस्तीन का कपड़ा पहनकर सोए। मच्छर दानी का प्रयोग करे। आशंका होने पर तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन

कार्यशाला में बीएचयू के प्रोफेसर डा. केके गुप्ता ने जिले के पीएचसी, सीएचसी सहित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट को डेंगू के कारण, निवारण एवं बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी ने भी डेंगू बीमारी से बचने के तरीके को बताया। कहा कि आपने आसपास पानी नहीं जमा होने दे। कहीं पानी जमा है तो उसमें मिट्टी का तेल या मोबिल डाल दें। कूलर का पानी बदलते रहे। जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रमोद कुमार शुक्ल ने मलेरिया व संक्रामक रोगों के संबंध में जिले की स्थिति से अवगत कराया। अंत में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राकेश कुमार, राधेश्याम यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी तरूण कुमार सुशील दूबे, आनंद सरोज, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें