फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हित में काम कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के साधन सहकारी समिति पचोखरा कलां दाढ़ी राम स्थित चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक मौर्य को शपथ ग्रहण कराया। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। इसके लिए सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे। क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले, जिससे किसानों को कोई समस्या नही हो इसलिए साधन सहकारियों का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि गांधीजी कल्पना थी कि किसानों के किए विकास के लिए आपस में सहयोग बना रहे, इसीलिए साधन सहकारी समिति का गठन किया गया। जिसका समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने एनपीए के बारे में भी बताते हुए कहा कि जिन किसानों का पुराना ऋण बाकी है ऐसे लोगो ऋण भी माफ हो जाएगा इसका भी पैसा बैंको में आ गया है आज के समय मे लगभग सभी क्रय केंद्र चालू है जिसमे सभी की भूमिका अहम होगी। प्रो. साकेत कुशवाहा ने कहा कि सभी किसानों को आपस मे एकत्रित होकर एक दूसरे का सहयोग करे, जिससे आपस में कभी भी विघटन नही होगा। प्रो. अनुराग दुबे ने कहा कि सभी ग्राम अपने आप पर निर्भर हो इसीलिए सहकारी समिति का चयन किया गया है। इस दौरान कृष्ण कुमार अग्रहरि, राजेश सोनकर, आशा राम, रमेश चंद्र शुक्ला, ज्वाला प्रसाद शुक्ल, लोलारख नाथ मिश्र, भोलानाथ मिश्रा, डब्लू सिंह, शिव सिंह, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें