फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 छात्राओं को पढ़ा रहे तीन अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीखड़। डोमनपुर स्थित बाबा राम अभिलाख राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में पढ़ने वाली 300 छात्राओं की जिम्मेदारी महज तीन शिक्षकों पर है। फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा होने वाली है लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में महज पांच शिक्षकों की तैनाती की गई है। छह प्रवक्ताओं की तैनाती होनी चाहिए लेकिन एक ही प्रवक्ता डा. मीना पांडेय, एलटी ग्रेड के 13 पदों के एवज में महज दो पर ही तैनाती हुई है। दो शिक्षक अन्य राजकीय विद्यालयों में संबद्ध किए गए है। प्राइमरी संवर्ग में चार के सापेक्ष एक शिक्षक है। शिक्षकों की कमी होने के कारण पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रधान जय प्रकाश दूबे, सूर्यकांत उपाध्याय, उदय शंकर उपाध्याय, शशिकांत मिश्रा, मुन्ना उपाध्याय, चितरंजन उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय आदि बनवारी सेठ, पवन सिंह, मुन्ना दूबे मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाचार्या डा. मीना पांडेय ने बताया कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी है। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी जा चुकी है। आयोग से शिक्षकों की भर्ती होने के बाद ही शिक्षकों की तैनाती हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें