मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। जिस स्थान पर मुख्यमंत्री को जाना है। उस स्थान के सड़क मार्ग से जुड़ने वाले लिंक मार्गों पर बैरिकेडिंग की दी गई है। वहां पर पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे एनएससी कमांडो सोमवार को जिले में आ गए। जिले के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने शाम को बैठक कर सभी महत्पपूर्ण प्वाइंट पर सुरक्षा के बारे में चर्चा की।
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट, अस्पताल और आयुक्त कार्यालय तक सभी प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा में 600 सिपाही और प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। इसके अलावा पांच एएसपी, नौ सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 65 उप निरीक्षक तैनात रहेंगे। रेंज से भी फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग, डाग स्क्वाड आदि टीमें रहेंगे। एंटी सर्बोटाज टीम रहेगी। जिन गांव में मुख्यमंत्री के जाने का दौरा संभावित है। उन गांवों को निरीक्षण किया गया है। वहां पर गांव में जाकर लोगों को जागरुक किया गया है। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंजताम किया गया है।