फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिर्जापुर में आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार को सोमवार को पूरी तरह चाक- चौबंद किया गया। मंडलायुक्त ने स्वयं अपनी निगरानी में व्यवस्था को अपडेट कराया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी कार्यालय के सभागार में 25 मई को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड- 19 के लिए हो रहे बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। सभागार के फर्निचर व दीवारों को पूरी तरह से चमकाया गया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने स्वयं पूरे कार्य का निरीक्षण किया और काम में लगे लोगों को निर्देश देते रहे। डीआईजी जे रविंद्र व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। हालांकि इस बैठक में जिले के अधिकारी ही भाग ले सकेंगे। विंध्याचल मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी अपने ही जिले से वीडियो कांफ्रेंसिंग से इस बैठक से जुड़ेंगे और समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बगल में ही स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में भी सफाई का दौर जारी रहा। अधिकारियों ने सोचा कि कहीं एक मिनट के लिए ही सही सीएम इधर भी न आ जाए। इसके लिए भी तैयारियां की गई।
इनसेट
हेल्प डेस्क बनाया गया
मिर्जापुर। सीएम के आगमन को देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया। थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर की व्यवस्था कर वहां एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। इसके पहले पूरे परिसर की सफाई कराकर उसे सैनिटाइज कराया गया। साथ ही पूरे पथरहिया रोड की युद्धस्तर पर सफाई कराई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में भी कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के दोनों मार्गों पर हुई बैरिकेडिंग
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से सीधे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम एंड कमांड सेंटर पहुंचेंगे और उसका निरीक्षण करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने रमईपट्टी तिराहे की तरफ तथा टीबी अस्पताल तिराहे की तरफ बैरिकेडिंग करायी है ताकि सीएम के आगमन के समय उस मार्ग पर ट्रैफिक को रोका जा सके। इसी मार्ग पर एक राजनीतिक दल का कार्यालय भी है। इसलिए और भी सतर्कता बरती जा रही है। एल- टू अस्पताल की ओर भी सफाई कराकर अतिक्रमण हो हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें