हलिया। एक गांव में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर सिकटा नहर के पास गिरफ्तार कर लिया।
हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि शराब के नशे में एक 60 वर्षीय वृद्ध ने उसकी दो साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की। रक्तस्राव से बालिका की हालत खराब होने पर उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस बीच मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी 60 वर्षीय रामबहोर राम को हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर सिकटा की तरफ आ रही नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। सिकटा नहर के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।