फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजगढ़ सीएचसी में उल्टी-दस्त के 6 मरीज भर्ती

विज्ञापन
राजगढ़ सीएचसी में भर्ती उल्टी दस्त के मरीज।-संवाद।
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र में मौसम में आए बदलाव और फिर अचानक तापमान बढ़ने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ने लगा है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, गैस और बदहजमी जैसी समस्याओं से पीड़ित छह मरीजों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


29 व 30 अप्रैल को हुई बारिश के चलते मौसम में नमी बढ़ी थी, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। इसके चलते क्षेत्र में संचारी रोगों, खासकर उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। शनिवार रात अलग-अलग गांवों से छह मरीजों को सीएचसी लाया गया। इनमें दरबान गांव निवासी सलमान (22), पतरखुरा की निर्मला (20), भीटी की अमृता (21), धनसिरिया की संगीता (27), सहदेयआ की रेखा (62) और बार गांव के जितेंद्र (32) शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है है। डॉ. संतलाल ने बताया कि तापमान बढ़ने के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें, हल्का और सुपाच्य भोजन करें। केवल स्वच्छ पानी का सेवन करें। यदि समस्या गंभीर हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें