फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 590 महिला अभ्यर्थियों ने 14 मिनट में पूरी की 2.4 किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी भर्ती के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी पीएसी के मैदान पर महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण हुआ। सिपाही बनने के लिए 750 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें 590 अभ्यर्थियों ने 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी कर सफलता हासिल की। 160 अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया गया।
आरक्षी भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थियों का पीएसी मैदान पर सोमवार से शारीरिक दक्षता परीक्षण चल रहा है। मंगलवार को इसमें 800 महिला अभ्यर्थियों में से 750 ही उपस्थित हुईं। सुबह पांच बजे अभ्यर्थियों की बायोमैटिक जांच की गई। इसके बाद पैरो में इलेक्ट्रानिक चिप और नंबर वाले पोस्टर लगाए गए। फिर अलग-अलग राउंड में दौड़ कराई गई। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ को पूरी करनी थी। इसमें 590 अभ्यर्थी ही सफल हो पाईं। 160 अभ्यर्थी तय समय पर दौड़ पूरी नहीं कर सकीं। इस मौके पर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेना नायक विकास कुमार वैद्य, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, कल्पनाथ राम, सूबेदार मेजर मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दौड़ते समय गिरने से दो अभ्यर्थियों के पैर फ्रैक्चर
आरक्षी भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण में दौड़ते समय दो अभ्यर्थी पूजा पटेल और पूनम चौधरी गिर गईं, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। तत्काल दोनों ट्रामा सेंटर लाया गया। ट्रामा सेंटर के एसओडी डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि दौड़ में शामिल दो अभ्यर्थियों के पैर में फैक्चर हुआ है। एक्स-रे कराने के बाद उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें