मिर्जापुर। सीएम डैश बोर्ड से संबंधित खराब प्रगति वाले सहायक विकास अधिकारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी ने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। डीपीआरओ संतोष कुमार ने इसमें प्रगति लाने की हिदायत दी। जिला पंचायत राज अधिकारी मंगलवार को ब्लाॅक वार एडीओ पंचायत से डीएम डैश बोर्ड में हुए प्रगति की समीक्षा बैठक की। डीपीआरओ ने कहा यदि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले बिंदुओं में विभाग की डेल्टा रैंकिंग प्रभावित होती है तो सबसे खराब प्रगति वाले विकास खंड के एडीओ पंचायत सहित कंसल्टिंग इंजीनियर और सचिव का उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बैठक में डीपीआरओ ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए सभी एडीओ पंचायत को शपथ दिलाई। इस दौरान एडीओ पंचायत अनूप दुबे, केके सिंह, अरुण मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद