फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुआ 58. 97 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को हुए मतदान में 58. 97 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 62. 25 प्रतिशत हुआ जबकि सबसे कम मतदान नगर विधानसभा क्षेत्र में 55. 24 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा वार मतदान इस प्रकार रहा। छानबे में 56. 38प्रतिशत, नगर में 55. 24 प्रतिशत, मझवां में 60. 26 , चुनार में 60. 70 तथा मड़िहान में 62. 25 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार वर्ष 2017 में जिले में 63. 02 प्रतिशत मतदान हुआ था। साथ ही मड़िहान में सबसे अधिक 68. 87 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मतदान के बाद बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सोमवार को मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम रखी जाती रही। देर रात तक विभ्रिन्न पोलिंग पार्टियों ने पालिटेक्निक में मशीन को जमा कराया और ड्यूटी प्रमाणपत्र प्राप्त किया। देर रात तक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस आदि डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें