माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा में छानबे के श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज श्रीनिवासधाम में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। वहीं चौथे सचल दल के सूर्यदेव सिंह ने कलवारी स्थित त्रिवेणी इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। बसंत इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थ्ाापक ने नकल करते हुए पकड़ा। पहले दिन हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में पांच हजार 722 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया।
जिले में 135 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हो रही है। परीक्षा के पहले दिन जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित उड़नदस्ता सक्रिय दिखा। बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 45 हजार 167 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 39 हजार 445 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि पांच हजार 722 ने कड़ाई के चलते परीक्षा छोड़ दिया। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2017 में इस वर्ष 76 हजार 953 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में आठ हजार नौ सौ 16 छात्र-छात्राएं कम हुए हैं। हाईस्कूल में 45 हजार 470 परीक्षार्थी परीक्षा पंजीकृत हैं। जिसमें से 23 हजार 349 बालक और 22 हजार 424 बालिकाएं परीक्षा दे रहे हैं। इंटरमीडिएट में 31 हजार 180 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 14 हजार 657 बालक तथा 16 हजार 523 बालिकाएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
115 ने छोड़ दी परीक्षाःअदलहाट संवाददाता के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रथम पाली में क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 59 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी, वहीं दूसरी पाली में इंटर की हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र में 56 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
उड़न दस्ता प्रभारी चंद्रजीत सिंह यादव ने सेंटरों का निरीक्षण किया।