फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1118 घरों में 5590 परिवारों की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। सिटी ब्लाक महेवां के मड़ईपर गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुसंडी की ओर से आसपास के गांवों की सघन पड़ताल कराई गई। उपकेंद्र खजुरी अंतर्गत महेंवा, खजुरी, ककराही, दुबेपुर, दुल्हपुर, दतरियां व दुनैया पांडेय आदि गांवों में पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में 20 टीमो ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की कुंडली खंगालते हुए सर्दी, जुकाम, बुखार खांसी व सांस लेने में हो रहे तकलीफो के बावत जानकारी इकठ्ठा की।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट विजयलाल दुबे की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए परीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को 1118 घरों में 5590 कुल परिवारों की पड़ताल कराई गई है। इस मौके पर टीम पर्यवेक्षण में सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, सीपी गौड़, इंद्रजीत शुक्ल, सुजीत श्रीवास्तव, रितेश मौर्य सहित एएनएम शकुंतला मिश्रा, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रि व सहायिका मौजूद रहीं। इसी तरह डब्लूएचओ के मॉनिटर्स की ओर से क्षेत्र की मानीटरिंग की गई। इस दौरान लोलारकनाथ सिंह, सूर्यप्रकाश दुबे, देवेंद्र पांडेय, विनय दुबे, कुंज बिहारी सिंह व शत्रुघ्न दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें