फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड के बबुरा कलां गांव में शनिवार को चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मां अलोपमती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में गांव व क्षेत्र की महिलाएं सम्मिलित हुई।
विज्ञापन

पंडितों द्वारा विधि व विधान से कलश स्थापना कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आयोजक आचार्य जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि यह महायज्ञ जन कल्याण के लिए आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कलशयात्रा में चंद्र दत्त त्रिपाठी, बालकृष्ण मिश्र, श्याम बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह, मोती लाल मिश्र, अनुपम मिश्र व गूड्डू पंडित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें