फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से बालक की मौत, पांच घंटे चक्का जामं

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के सबेसर गांव में सोमवार की सुबह करीब दस बजे करेंट लगने से एक किशोर की की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव के सामने कछवां-चुनार राजमार्ग को जाम कर दिया जिससे करीब पांच घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सविता यादव, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, व थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

निराला उर्फ अजय पुत्र लल्लू यादव (16) के मकान से कुछ दूरी पर ईंट भट्टा है जहां पर निराज बकरी चराने के ळिए सुबह दस बजे पहुंचा। बकरी चराते समय वह ईंट भट्टे पर लगे बिजली के तार के पास चला गया। खंभे से केबिल के जरिए खींचा गया तार जगह जगह कटा था जिसकी चपेट में आने से निराला करेंट लगने से झुलस गया। कुछ देर बाद गांव के लोग वहां पहुंचे तो और बिजली कटवा कर निराला को कछवां क्रिश्चियन हास्पिटल पर ले गए जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने निराजा को मृत घोषित कर दिया। गांव में यह खबर पहुंचते ही जनता आक्रोशित होकर सड़क पर आ गई। इसके बाद चक्का जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची एसडीएम सदर सविता यादव व सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी व थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें