राजगढ़। मड़िहान के संपूूर्ण समाधान दिवस पर लेखपाल के दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। नदिहर गांव के एक व्यक्ति ने एक लेखपाल पर जमीन के नापी के लिए दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। एसडीएम साबित यादव ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
नदिहार निवासी धनुषधारी ने अपनी जमीन की पक्की पैमाइश धारा 41 के तहत कराने के लिए सरकारी शुल्क जमा कर एसडीएम से आदेश कराया। लेकिन पीड़ित ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तैनात लेखपाल ने उस जमीन को नापने के लिए पहले खर्च ने नाम पर दस हजार रुपया सुविधा शुल्क ले लेने के बाद भी एसडीएम के आदेश पर जमीन नापने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पुन: एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद एसडीएम साबित यादव ने रिश्वत देने पर पीड़ित को फटकारते हुए इसकी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।