फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में लगी आग, मकान व गेहूं की फसला जला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। पुलिस चौकी अंतर्गत लूसा गांव में बुधवार दोपहर में रामभजन सिंह पुत्र स्व. जगरनाथ सिंह के खेत में सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें दस बीघे की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही खेत में बना मकान भी जल गया। आग से लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

बुधवार के दोपहर में अबूझ हाल में लगी आग से रामभजन का दस बीघा गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक खेत में बन उनका मकान भी जलकर खाक हो गया। सबकुछ जल जाने के बाद दमकल कर्मी अग्निशमन की गाड़ी को लेकर पहुंचे। देर से आने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हुए। कहा कि सब जल जाने के बाद आने से क्या फायदा। किसानों के बार बार मांग करने के बाद भी अग्निशमन को राजगढ़ मेंही रक्खा जा रहा है जो निंदनीय है। पीड़ित किसान के अनुसार लाखों की क्षति हुई है। लोगों की सूचना पर दमकल पहुंची लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें