शेरवां। जफराबाद गांव में ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक रामकेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में जांच के नाम पर प्रधानों के उत्पीड़न पर रोष जताया। मनमाने तरीके से जांच कराना सर्वथा अनुचित है। इसे बंद किया जाना चाहिए।
बैठक में कहा गया कि अधिकारी गांव के किसी भी व्यक्ति की शिकायत पर प्रधानों के कार्यों की जांच शुरू कर देते हैं, जो राष्ट्रीय पंचायती राज एक्ट के खिलाफ है। जिले के अधिकारी जांच के नाम पर प्रधानों का शोषण कर रहे हैं। सरिता तिवारी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन नहीं दिया जा रहा है। धन की कमी के चलते शौचालयों व आवास का निर्माण कार्य रुका हुआ है। गांव की गलियां बजबजा रही है। विगत छह माह से राज्य वित्त व चौदहवें वित्त का धन मुहैया नहीं कराया गया जा रहा है। ग्राम प्रधान ओमकार यादव ने गांव के विकास के लिए धन की मांग की है। इस अवसर पर लालमनि देवी, उषा देवी, सरिता सिंह, ओमकार यादव, सुधीर कुमार सिंह, मुन्ना यादव, सुदर्शन सिंह, उमेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुनिल सिंह, ओमकार यादव, भृगुनाथ सिंह, गुंगई सिंह, समेत दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।