फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में नौ दिनों तक चलेगा मोरारी बाबू की कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग पर विंध्याचल के कालीखोह मोड़ पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 21 से 30 तक चलने वाले इस कथा के वाचक मोरारी बाबू जी हैं। जो गुजरात से भगवान राम के जीवन की कथा का वर्णन करने के लिए आ रहे हैं। कथा को देखते हुए सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। भक्तों व पदाधिकारियों के रहने के लिए 36 होटल लॉज बुक कर लिए गए हैं। कथा में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा स्थित काली खोह मोड़ पर नवरात्र के प्रथम दिन से ही नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथावाचक सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय विख्यात मुरारी बापू जी हैं। कथा सुनने के लिए मुंबई, सूरत ,राजस्थान, बिहार, कोलकाता, गुजरात तथा उत्तर प्रदेश के लगभग एक लाख से अधिक भक्तों के रोजाना आने की संभावना है। मोरारी बीबू के साथ लगभग दो हजार से ज्यादा संख्या में भक्त आएंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक ओम प्रकाश तिवारी तथा आशीष गोयनका ने बताया कि कथा 21 नवंबर से प्रारंभ होकर 29 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन 21 नवंबर को शाम चार से रात नौ बजे तक कथा चलेगी। इसके बाद रोजाना सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक भंडारा चलेगा। राम कथा प्रारंभ होने के 15 दिन पूर्ण से ही पंडाल के चारों तरफ बैरिकेटिंग, पानी की आपूर्ति, खाने पीने के लिए भंडार फलाहार आदि की व्यवस्था किया जा रहा है, मोरारी बापू के पदाधिकारियों के लिए पंडाल परिसर में ही रहने खाने, शौचालय की व्यवस्था की गई है । जो अन्य राज्य जिले से आने वाले भक्त हैं उनके लिए धर्मशाला होटल तथा विद्यालय आदि बुक कराया गया है। रामकथा आयोजक श्रीराम यज्ञ सेवा समिति के द्वारा संपन्न होगी चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें