फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं होने से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति के तत्वावधान में रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। वीके सिंह ने कहा कि स्थानीय रेलवे अस्पताल में विगत कई माह से चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है, रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अस्पताल में तत्काल चिकित्सक की तैनाती की जाए, अन्यथा लगातार धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष आरपी पांडेय ने कहा कि चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से रेलवे अस्पताल निष्प्रयोज्य बना हुआ है और मजबूरन पांच सौ रेलवे के कर्मचारियों को निजी चिकित्सालयों में इलाज कराना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे की लापरवाही के चलते चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। मंत्री मुन्नी लाल ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्रमिक धरना और प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान स्वरूपानंद श्रीवास्तव, आरसी लाल, आरपी भारतीय, रफीक अहमद, प्रेमचंद्र, रामदयाल शर्मा, आरके श्रीवास्तव, वीके पांडेय, सीताराम, मुन्नी लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें