फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग उठाई और कहा कि बिना पूर्वांचल राज्य बने पिछड़े क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप मांगे पूरी किए जाने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वांचल विकास परिषद के कार्यकर्ता सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित संक्षिप्त सभा में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अलग पूर्वांचल राज्य का प्रस्ताव विधानसभा में पास करा कर केंद्र सरकार के पास भेजा है, बावजूद इसके केंद्र में बैठी भाजपा सरकार उस प्रस्ताव पर चर्चा कराने में परहेज कर रही है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने विगत दिनों गाजीपुर की सभा में कहा था कि पूर्वांचल में गरीबी है, भुखमरी है और पलायनवाद है। पूर्वांचल का किसान बाढ़ से भी परेशान होता है और सूखे से कमर टूट जाती है। श्री पांडेय ने केंद्र सरकार से मांग किया कि पूर्वांचल प्रदेश की घोषणा तत्काल किया जाय, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जो गेहूं तीन किलो प्रति यूनिट आम जनता को दिया जाता है उसे कम से कम दस किलो प्रति यूनिट किया जाय। कहा कि देश के कई राज्यों में आमजन को चीनी, केरोसिन, नमक, चाय की पत्ती, अरहर की दाल और कई प्रकार की दालें यहां तक कि प्याज और कपड़ा भी राशन की दूकानों से वितरित किया जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश होने के बावजूद जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रायबरेली जनपद के ग्राम अम्टा में सामूहिक हत्याकांड के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सभा को अमरचंद कसेरा, दीनानाथ मिश्र, शिवकुमार कुशवाहा, रामसहाय सिंह, मधुकर मिश्र, विजय सागर,नसीम सिद्दकी,मुन्नीलाल पाठक, कमलाशंकर दुबे, अमरेश सोनकर, अमरचंद सिंह, जय सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें