हलिया। अदवा फीडर से जुड़े पवारी खुर्द गांव के 50 परिवार भीषण गर्मी में एक हफ्ते से बिजली के लिए तरस रहे हैं। जेसीबी की टक्कर से बिजली खंभा और तार टूटकर गिर गए थे। तब से आपूर्ति बाधित है। वहीं, बिजली के अभाव में पेयजल संकट से भी लोगों जूझना पड़ रहा है।
हलिया ब्लॉक के पवारी खुर्द गांव में आठ मई को यासीन अली के घर के पास सड़क पर काम के दौरान जेसीबी की टक्कर लगने से बिजली का खंभा और तार टूट गए थे। इससे 50 घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। गांव निवासी यासीन अली, शिव अचल, राम अचल, मैनुद्दीन, रनिया, वफात अली, हदीस आदि का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। वहीं, एसडीओ विद्युत दिलीप कुमार का कहना है कि खंभा और तार गिरने की सूचना मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।