फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन हादसों में बालक समेत 5 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ /हलिया। पिछले 24 घंटों में विभिन्न इलाकों में तीन घटनाओं में बालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव निवासी राहुल (12) रविवार की रात बरात देखने जा रहा था। राजगढ़-चुनार मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। राहुल का एक हाथ टूट गया है। वह बेहोश हो गया। दो घंटे बाद मिली सूचना पर घर वालों ने उसे सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
राजगढ़ पुरानी चौकी के पास बिहार के कैमूर अरिहाना निवासी लाल बहादुर (45) ट्रक से उतरा। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक से लगी टक्कर में उसका दाहिना पैर टूट गया। राजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थानाक्षेत्र के नौगवां पानी टंकी के पास सोमवार की दोपहर पटेहरा गांव निवासी सुनील (27) अपने पुत्र ऋतिक (4) व कोराव प्रयागराज निवासी रिश्तेदार भाई लाल (35) को बाइक पर बैठा कर कहीं जा रहा था। नौगवा देवरी पानी टंकी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर सभी घायल गए। पीएचसी से सभी को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें