मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को दो पालियों में डीएलएड की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन डीएलएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। कुल 4738 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
डीएलएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नगर के छह केंद्रों पर हो रही है। पहली पाली में कुल पंजीकृत 2176 विद्यार्थियों में 2115 ने परीक्षा दी और 61 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 2248 विद्यार्थियों में से 2188 परीक्षा में शामिल हुए और 60 अनुपस्थित रहे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है। नगर के एएसजे इंटर काॅलेज में पंजीकृत 450 विद्यार्थियों में से सुबह की पाली में 438 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 439 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।