फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहले दिन नोकझोंक के बीच 46.7 प्रतिशत पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय में बुधवार को ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए रेलकर्मियों ने मतदान किया। पहले दिन 46.7 प्रतिशत रेलकर्मियों ने मतदान किया। ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए तीन दिनों तक मतदान होगा। बुधवार की दोपहर मतदान के दौरान दो संगठनों के समर्थकों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ, नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ, नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ चुनाव मैदान में हैं। इसमें रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मतदान करेंगे। चार से छह दिसंबर तक मतदान होना है। पहले दिन सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हुआ। इस दौरान कर्मचारी संगठन के एजेंट बैठे रहे। तीन दिन में 803 रेलवे कर्मी वोट डालेंगे। चुनाव अधिकारी राकेश पंडोले ने बताया कि पहले दिन 46.7 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में 35 प्रतिशत से अधिक मत पाने वाले संगठन को मान्यता मिलेगी। उस संगठन के पदाधिकारी रेलवे की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें