फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 ग्रापं में लगी चौपाल में 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
सिटी क्षेत्र के दुहौआ गांव में चौपाल के दौरान लोगों की समस्या सुनते अ​धिकरी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 12 ब्लॉकों की 24 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को चौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। जिला विकास अधिकारी डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी पंचायतों से 45 शिकायतें आईं, इनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

हलिया के बेलाही में नोडल अधिकारी के नहीं पहुंचने की शिकायत पर डीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।
सिटी ब्लॉक के विजयपुरा में बीडीओ मुनीष कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं, दुहौआ ग्राम पंचायत में नामित नोडल अधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें दर्ज कीं। दोनों पंचायतों में ग्रामीणों ने नाली निर्माण, रास्ते की मरम्मत, पेंशन, आवास और शौचालय की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने संबंधित सचिव और प्रशासक को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
इधर, हलिया ब्लॉक के सुदूरवर्ती बेलाही गांव में आयोजित चौपाल अधिकारियों की उदासीनता के कारण चर्चा का विषय बनी रही। ग्राम पंचायत बेलाही में चौपाल के लिए नामित नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी न तो स्वयं पहुंचे और न ही उनका कोई प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुआ। शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को चौपाल में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुननी थीं, लेकिन अधिकांश विभागों के जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

चौपाल में केवल सहायक विकास अधिकारी पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव शैलेंद्र, ग्राम पंचायत प्रशासक शर्मिला तथा जल जीवन मिशन से जुड़े सुनील सिंह मौजूद रहे। अन्य विभागीय अधिकारियों की गैरहाजिरी ग्रामीणों के बीच नाराजगी और चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें