फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

434 मेधावियों को मिलेगा लैपटॉप

Fri, 05 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के 434 होनहार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। लैपटॉप वितरण 20 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में होगा। लैपटॉप वितरण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार शैक्षिक वातावरण सृजन करने के लिए वर्ष 2014 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में लैपटॉप वितरण किया जा रहा है। योजना के तहत वर्ष यूपी बोर्ड में 2014 में उत्तीर्ण हाईस्कूल के 217 और इंटर के 214 सहित 434 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण होगा। वितरण के प्रभारी रमेश मौर्य ने बताया कि हाईस्कूल में 113 बालिका और 104 बालक तथा इंटरमीडिएट में 155 बालिका और 62 बालकों सहित 434 को लैपटॉप मिलेगा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 516 अंक तक और इंटरमीडिएट में 418 अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण हो रहा है।

 लैपटॉप वितरण के लिए माननीयों से वार्ता चल रही हैं, जिससे वितरण करने वाले का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। वहीं तिथि तय होने के बाद विभाग लैपटॉप वितरण कराने की तैयारियों में जुट गया है। योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं की सूची विद्यालयों को भेजी जा चुकी है साथ ही संबंधित छात्र-छात्राओं को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें