फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर घटा तटवर्ती लोगों को राहत

Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
लोंहदी स्थित ग्यारह तखवा पुल के नीचे से बहता बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 12 सेंटीमीटर घटने से तटवर्तीय इलाके के लोगाें ने ली राहत की सांस ली। सुबह गंगा का जलस्तर 70.900 मीटर रिकार्ड किया गया , जबकि बुधवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 71.030 मीटर रहा।
विज्ञापन


 विगत कई दिनों से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से गंगा किनारे बसे गांवाें के ग्रामीण व किसानों को बाढ़ की चिंता सताने लगी थी, लेकिन गुरुवार को अचानक गंगा का बहाव कम होने से फिलहाल अभी बाढ़ का खतरा टल गया है। उधर, जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी गंगा में नावों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है। लोग नाव के सहारे उस पार जा रहे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जिले के छानबे, पड़री, सीखड़, चुनार, नरायनपुर के तटवर्तीय इलाकों के किसानाें व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

नगर के लाेंहदी स्थित ग्यारह तखवा पुल के नीचे पानी पूरी रफ्तार से बह रहा है। भारी बारिश के बाद जनपद के जंगलों व पहाड़ाें से आने वाला पानी आगे जाकर ओझला नदी में समाहित हो जाता है। नदी का पानी देखने के लिए लोग जुटने लगे हैं। पानी का बहाव इतना तेज गति से हो रहा है कि उसकी आवाज सुन उधर से गुजरने वाले लोग ठहर जा रहे हैं। पुल के ऊपर से रमणीय नजारा देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें